जज पति ने ही दी थी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : गोड्डा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चलती मोटरसाइकिल पर महिला को गोली मारने की साजिश दरअसल पति संतोष कुमार साह की खौफनाक प्लानिंग निकली। बीते 17 जनवरी की शाम पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने गोड्डा से लौट रही एक महिला पर चलती बाइक से गोली दाग दी। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला वंदना कुमारी (35 वर्ष) के बयान पर पथरगामा थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज किया गया। मामला संवेदनशील था, लिहाजा गोड्डा SP के निर्देश पर SIT का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और CCTV इनपुट के आधार पर पुलिस ने तीन शूटरों को दबोच लिया।

गिरफ्तार शूटरों में श्याम कुमार साह, सुबोध कुमार साह(देवर) और मो. आरिफ, तीनों भागलपुर के रहनेवाले हैं। पूछताछ में जो सच सामने आया, उसने पुलिस को भी चौंका दिया। आरोपियों ने कबूल किया कि घायल महिला का पति बिहार न्यायिक सेवा में पदस्थापित है और गोड्डा फैमिली कोर्ट में पति–पत्नी के बीच केस चल रहा था। पत्नी से छुटकारा पाने के लिए 2 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी। सुपारी लेकर अपराधियों ने 17 जनवरी को गांधीग्राम चौक के पास महिला को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, हालांकि महिला की जान बच गई। मौके से पुलिस ने गोली का अगला हिस्सा, 2 मोटरसाइकिल, 1 देशी कट्टा, 3 हेलमेट और 3 मास्क बरामद किये।

 

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...