मंदिर जा रहे भक्तों की जीप गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive :उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक कार खाई में गिर गई जिसमें सवार 8 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के नाचनी थाना क्षेत्र के होकरा अंतर्गत ये सड़क हादसा हुआ है। कार के खाई में गिरने के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनास्थल पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना कि रेस्क्यू पूरा करने के बाद ही वो मृतकों की सही संख्या बताएंगे।

अभी  पता नहीं चल पाया है कि कार में कितने लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे में बड़ा जानमाल का नुकसान हुआ है। सभी यात्री बागेश्वर के रहने वाले हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर टीम रवाना की गई है।
 बोलेरो कार खाई में गिरी है।
आईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना की गई है। 10  लोगों की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचने के बाद ही मौत के सही आंकड़ों का पता चल सकेगा।
बताया गया है कि सड़क पर कटाव होने के कारण कार ज्यादा किनारे चली गई। इसी दौरान हादसा हो गया। कार करीब 600 मीटर गहरी खाई में गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही लोग रेस्क्यू के लिए दौड़ पड़े। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जगह-जगह कार सवार यात्रियों के शव पड़े हैं।
उत्तराखंड का पिथौरागढ़ जिला हादसों के लिए संवेदनशील जिला है। ये पहाड़ी जिला भूकंप की ²ष्टि से भी जोन फाइव में आता है। इस जिले की सड़कें घुमवदार और संकरी हैं। सड़क से नीचे गहरी खाई है। खाई भी ऐसी है कि अगर सुनसान जगह पर हादसा हो जाए तो कई दिन तक लोगों को पता भी नहीं चलता है। वो तो गनीमत रही कि नाचनी इलाके में हुए हादसे का लोगों को पता चल गया है।
–आईएएनएस

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...

‘फोन पे’ में घूस लिया, DC ने किया सस्पेंड…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा ने...

इन चीजों पर कपड़े फेंकने का मतलब तनाव को न्योता देना…

Kohramlive : घर लौटते ही शर्ट कुर्सी पर फेंक...

आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

Kohramlive : रात के आसमान को निहारने वालों के...

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...