spot_img

इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा, मची चीख-पुकार… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। कुंदामाला गांव के पास इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त पुल पर 20 से 25 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई लोग मलबे में फंस गये हैं। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के मुताबिक अब तक 5 से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति के बह जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर NDRF  की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

बताया जा रहा है कि यह पुल दो हिस्सों में बना था। एक सीमेंट का और दूसरा लोहे का। लोहे वाला हिस्सा इस हादसे में टूटकर नदी में समा गया। मावल तहसील के कुंदामाला इलाके में हुआ यह हादसा पूरे इलाके में सनसनी फैला चुका है।बचाव दल का कहना है कि ऑपरेशन जारी है और मलबे में फंसे लोगों की तलाश हर संभव प्रयास से की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...