spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फंस गई थी 85 साल के बुजुर्ग की आंत, सदर अस्‍पताल में ऑपरेशन से बची जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : पलामू के 85 साल के बुजुर्ग आदित्य नाथ पाठक 10 दिनों से पेट में दर्द से परेशान थे। पेट धीरे-धीरे फूलने लगा था।। पलामू के डॉक्टरों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला उनके पेट में इंफेक्शन है। उन्‍हें तुरंत रांची रेफर किया गया। सदर अस्‍पताल में जांच के बाद पता चला कि उनकी आंत फंस गई है। डॉ. अजीत कुमार और उनकी टीम
डॉ अलख नारायण मिश्रा (एनेस्थेटिस्ट), प्रभारी सिस्टर-माधुरी कुमारी,बहन-सबिता, नीता,ओटी सहायक-सुशील मेहता,प्रणव मेहता,ट्रॉली मान-माधव बंदो ने ऑपरेशन कर बजुर्ग की जान बचा ली।

इसे भी पढ़ें :वैक्सीन देने के नाम पर युवक को लगा दिया खाली इंजेक्शन, वीडियो वायरल

इस प्रकार बना ऑपरेश्‍न का प्‍लान

रांची आने के बाद आदित्‍यनाथ के परिजनों ने सबसे सदर अस्पताल के Anaesthesia के डॉक्टर अलख नारायण मिश्रा से संपर्क किया। उन्होंने उन्हें तुरंत सर्जन डॉ. अजीत कुमार से दिखाने की सलाह दी। डॉ.अजीत ने देखते ही मरीज की गंभीर अवस्था के बारे में परिजनों को बताया और उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती ले लिया। उन्हें तत्काल रिम्स भेज कर पेट का अर्जेंट सीटी स्कैन कराया गया। पता चला कि उनकी बड़ी आंत फंस गई है। डॉ. अजीत ने उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए तुरंत खून का इंतजाम करने को कहा और सिविल सर्जन सदर अस्पताल और उपाधीक्षक सदर अस्पताल रांची से बात कर अर्जेंट लेप्रोटोमी करने का प्लान किया। मरीज के परिजनों की सहमति के बाद हाई रिस्क कंसेंट लेने के बाद 24 घंटे के अंदर ऑपरेशन कर दिया गया। अब मरीज आदित्‍यनाथ बिल्‍कुल ठीक हैं और स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :बोकारो में अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन सख्त (Vedio)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

पूर्व नक्सली कमांडर मा’रा गया, कोल्ड ड्रिंक से ‘गलाला’ बना मौ’त की वजह…

Psalamu : पलामू के शांत गांबेलहारा गांव में पूर्व...

झारखंड में कहीं बारिश और कहीं गरज-चमक के आसार…

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने के...