spot_img
spot_img
spot_img

वैक्सीन देने के नाम पर युवक को लगा दिया खाली इंजेक्शन, वीडियो वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : कोरोना टीकाकरण को लेकर लापरवाही का मामला  फिर सामने आया है। बिहार के छपरा मे  एक युवक को टीकाकरण के नाम पर एनमने खाली इंजेक्शन युवक को लगा दिया। इस बात का अंदाजा युवक को नहीं था और वह वैक्सीनेशन हो जाने की खुशी में वैक्सीनेशन सेंटर से निकलकर घर की ओर बढ़ा।

बाद में उसके दोस्तों ने वैक्सीनेशन कराते वक्त की वीडियो को ध्यान से देखा तो वैक्सीनेशन सेंटर के एनम की लापरवाही साफ नजर आई। यह मामला छपरा शहर के वार्ड नम्बर एक के उर्दू माध्यमिक स्कूल ब्रहमपुर इमामबाड़ा का है। यहीं पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया है जिस पर 21 जून 2021 को कोविड वैक्सीन के नाम पर लोगों को ख़ाली सीरिंज लगाने की लापरवाही का मामला सामने आया है।

वैक्सीनेशन कराने गए ब्रह्मपुर निवासी अजहर हुसैन की वीडियो मे साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि महिला स्वस्थ्य कर्मी ने सीरींज का पैकेट फाड़कर खाली सीरींज अजहर को लगा दी। वीडियो अजहर के दोस्त अमन खान ने बनाई है। अजहर हुसैन ने  बताया कि मेरा दोस्‍त वीडियो बना रहा था। शाम को जब मैंने वीडियो देखा तो पता चला कि मुझे खाली सीरिंज लगाया गया है, इसमें वैक्‍सीन तो भरा ही नहीं गया।

इस मामले के संबंध मे जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मेजर अजय कुमार ने कहा कि घटना सही है। एएनएम से स्पष्टीकरण मांगते हुये कार्य से अलग कर दिया गया है स्वास्थ्य कर्मियों के इस गैर जिम्मेदाराना हरकत से दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप सिद्ध होने पर जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. अजय कुमार शर्मा ने नर्स को तुरंत निलंबित कर दिया।

इसे भी पढ़ें :30 जून से पहले करा लें ये काम, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड गुम हो जाए तो नो टेंशन, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...

Deepika Padukone : रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दी खुशखबरी…

प्यार, भरोसे और साथ की मिसाल बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है,