एक और पति की कहानी खत्म, सुबह गोबर से लीप दिया आंगन, एक निशान…

Date:

spot_img

UP : उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर सबूत मिटाने की कोशिश की। लेकिन गले पर पड़े एक निशान ने पूरी साजिश बेनकाब कर दी। मामला कोतवाली क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर-8 का है। मृतक संदीप गौतम (27) पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इल्जाम है कि देर रात पत्नी वंदना ने अपने कथित प्रेमी राजेश कुमार के साथ मिलकर गमछे से संदीप का गला घोंट दिया।

गोबर से आंगन की लिपाई की

सुबह होते ही वंदना ने ऐसे बर्ताव किया, जैसे कुछ हुआ ही न हो। उसने पहले गोबर से आंगन की लिपाई की। फिर ससुर से कहा कि संदीप उठ नहीं रहे हैं। पिता जब बेटे को उठाने गये तो उसे मृत पाया। घरवाले इसे सामान्य मौत मानकर अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच पड़ोस की महिलाओं की नजर संदीप के गले पर पड़े निशान पर पड़ी। शक गहराया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो पूरी कहानी सामने आ गई।

दो मासूमों के सिर से उठ गया पिता का साया 

मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि गजाधरपुर निवासी राजेश, जो वंदना का दूर का रिश्तेदार है, पिछले दो सप्ताह से उनके घर पर रह रहा था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी वंदना को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, फरार प्रेमी राजेश कुमार की तलाश में छापेमारी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस वारदात ने दो मासूम बच्चों से उनके पिता का साया छीन लिया। चार साल की बेटी और दो साल का बेटा अब अनाथ जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में ता’बड़तोड़ फा’यरिंग…देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक...

बुध की सीधी और शनि की वक्री चाल बदलेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल

Kohramlive : जुलाई का आखिरी सप्ताह ज्योतिषीय दृष्टि से...

DC देर रात पहुंचे स्टेडियम, बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री…

Ranchi : डूरंड कप 2026 के मुकाबलों के लिए...

देर रात तेज प्रताप यादव को उठा ले गयी पुलिस… देखें वीडियो

Patna : बिहार बंद के दौरान हुये प्रदर्शन और...

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का तीखा ह’मला… 

Ranchi : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...