UP: उत्तर प्रदेश में सरकारी अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिये बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UP PCS 2026 भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। जो अभ्यर्थी किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाये थे, उन्हें एक और मौका दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अब 3 अगस्त तक आवेदन फॉर्म जमा होगा। UP PCS 2026 के लिये ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि तय थी, लेकिन अब आयोग ने इसे बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दिया है। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख भी 3 अगस्त ही रहेगी। अगर आवेदन फॉर्म भरने के बाद किसी जानकारी में गलती हो जाती है तो उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक संशोधन कर सकेंगे। इस बार 500 पदों पर भर्ती होने से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।
ऐसे करें UP PCS 2026 के लिये आवेदन
उम्मीदवार इन आसान चरणों से आवेदन कर सकते हैं, सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जायें। होम पेज पर UP PCS 2026 Application लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन कर जरूरी जानकारी दर्ज करें। लॉगिन कर आवेदन फॉर्म पूरा भरें। मांगे गये दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां जांच लें।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
UP PCS 2026 के लिए अलग-अलग वर्गों के उम्मीदवारों के लिये आवेदन शुल्क तय किया गया है—
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹125
एससी और एसटी वर्ग: ₹65
दिव्यांग उम्मीदवार: ₹25
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिये डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है।






