spot_img
spot_img
spot_img

अंधविश्वास का कहर, पूरे परिवार को का’ट डाला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अंधविश्वास के शक में पति-पत्नी और उनके बेटे की निर्मम हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से वार किया गया। घटना पांकी थाना से करीब 35 किलोमीटर दूर हुई है। मृतकों की पहचान विजय भुइयां, उसकी पत्नी और बेटे के रूप में हुई है। इस हमले में विजय भुइयां की बहू नीलू देवी और पोती ममता कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पांकी थानेदार राजेश रंजन ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि तीन लोगों की हत्या हुई है और पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक विजय भुइयां का गांव के कुछ लोगों से ओझा-गुणी के शक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसको लेकर पहले भी कई बार पंचायत हो चुकी थी। फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...