spot_img

गोड़ लगाई में मिले रूपये नहीं गिन पाया दूल्हा, टूटी शादी…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेकर साथ जीवन बिताने का संकल्प भी ले चुके थे। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था, लेकिन अगली सुबह एक रस्म के दौरान ऐसा विवाद हुआ कि शादी टूट गई। गोड़ लगाई में मिले रुपये गिनने के दौरान दूल्हे से बार-बार गलती हुई तो दुल्हन ने उसकी योग्यता पर सवाल उठाते हुये विदाई से इनकार कर दिया। आखिरकार पंचायत और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और बारात बिना दुल्हन के लौट गई। यह मामला सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव का है। खबर है कि मकेर थाना क्षेत्र के दादनपुर गांव निवासी वीरेंद्र मांझी के बेटे राहुल कुमार की बारात शिवरात मांझी के घर पहुंची थी। द्वारपूजा से लेकर विवाह की अन्य रस्में और सात फेरे तक सब कुछ सामान्य तरीके से संपन्न हुआ।

बताया जाता है कि अगली सुबह गांव की महिलाओं ने गोड़ लगाई पर दूल्हे को रुपये दिये। इन रुपयों को गिनने की जिम्मेदारी दूल्हे को दी गई, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद वह सही रकम नहीं गिन सका। इस पर दुल्हन ने आपत्ति जताई। उसका कहना था कि जब दूल्हा रुपये गिनने में ही सक्षम नहीं है, तो आगे चलकर घर-परिवार की जिम्मेदारियां कैसे संभालेगा। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दुल्हन ने साफ तौर पर ससुराल जाने से मना कर दिया। इसके बाद शादी में दिये गये उपहार और अन्य सामान की वापसी को लेकर भी दोनों परिवारों के बीच बातचीत होने लगी। मामले की सूचना मिलने पर डायल 112 और मढ़ौरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय सरपंच और पंचों ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता कराने का प्रयास किया। काफी बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। इसके तहत वर पक्ष को दिये गये उपहार और अन्य सामान वापस कर दिये गये। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने शादी समाप्त करने पर सहमति जताई। इस तरह सात फेरे लेने के बाद भी दूल्हा-दुल्हन का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। दूल्हे राहुल कुमार को आखिरकार बिना दुल्हन के ही बारात लेकर अपने गांव लौटना पड़ा।

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: