spot_img

पति-पत्नी के विवाद में पांच साल के बेटे की ह’त्या…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दरभंगा के तारडीह प्रखंड के सकतपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामपुर दरगाह टोल में शनिवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी। इल्जाम है कि अरुण चौपाल ने अपने पांच साल के बेटे आर्यन कुमार की गर्दन पर धारदार हंसुआ से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी रूबी देवी पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद आरोपी ने उसी हंसुआ से अपनी गर्दन पर भी वार कर खुद को घायल कर लिया। यह घटना शेरपुर नारायणपुर पंचायत के श्रीरामपुर दरगाह टोल स्थित वार्ड संख्या चार की चौपाल बस्ती की है। खबर है कि अरुण चौपाल और उसकी पत्नी रूबी देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान अरुण ने कथित तौर पर अपने छोटे बेटे आर्यन की गर्दन पर हंसुआ से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौत हो गयी। इसके बाद उसने पत्नी रूबी देवी पर हमला किया और फिर खुद को भी घायल कर लिया।

पत्नी और आरोपी DMCH रेफर

घटना की सूचना मिलने पर सकतपुर थानाध्यक्ष विपिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल रूबी देवी को इलाज के लिये PHD तारडीह भेजा। वहीं, आरोपी अरुण चौपाल को हिरासत में लेकर उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया गया। PHC तारडीह के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. सावन कुमार ने बताया कि रूबी देवी और अरुण चौपाल की गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे जख्म थे। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (DMCH) रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :

गड्ढों की मरम्मत के लिये भी तैयार हो रही नई तकनीक…

Kohramlive : स्टील उद्योग में बड़ी मात्रा में स्लैग...

7 एयरपोर्ट विकसित करने की तैयारी…

Patna : बिहार में आने वाले तीन से चार...

DNA रिपोर्ट ने पलटी श’व की पहचान, पुलिस जवान अब भी लापता…

Palamu : पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में बीते...

जमीन नामांतरण में गड़बड़ी पर पेंशन से कटेंगे 5% रुपये…

Ranchi : जमीन नामांतरण में अनियमितता के मामले में...

गढ़वा में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : लंबित मुकदमों का बोझ कम करने...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles: