spot_img
spot_img
spot_img

स्वर्णिम भारत एक्सपो का शानदार आगाज रांची में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आज स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का उद्घाटन किया गया और मंच संभाला झारखंड के गर्वनर संतोष गंगवार ने, जिसे देख ऐसा लगा जैसे आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नई कहानी रची जा रही हो। इसे परिचित फाउंडेशन ने आयोजित किया। वहीं, पूरे प्रोजेक्ट को सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने दिशा निर्देशित किया। हालांकि व्यस्तता के कारण वे आये नहीं, लेकिन 22 अगस्त को जरूर मिलेंगे और आगंतुकों से नया जोश बांटेंगे।

क्या है इस आयोजन का मकसद

यह एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और विकसित भारत@2047 जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का रंगमंच है। मंच पर राज्यपाल संतोष गंगवार, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) जेगनाथन चोक्कालिंगम, पद्मश्री अशोक भगत, फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष परेश गत्तानी, सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) गोपाल पाठक, सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल की प्राचार्य मनीषा शर्मा एवं परिचित फाउंडेशन के अध्यक्ष तरुण जैन मौजूद थे। समारोह में गर्वनर ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की झलक हर वैज्ञानिक, औद्योगिक और पारंपरिक उपलब्धि में मिलती है। ऐसे एक्सपो नये भारत के लिये नवाचार और उद्यमिता को एक मंच पर लाते हैं। यह आयोजन नवाचार, उद्यमिता, संस्कृति और समावेशी विकास का रोडमैप है, जो हमें विकसित भारत 2047 की ओर ले जा रहा है।

पहले दिन की झलक

नीचे कुछ प्रमुख संस्थाओं ने अपनी शानदार उपलब्धियां और प्रगति प्रदर्शित कर दी:

  • CSIR, ISRO, NHPC, NALCO, IRCON, कॉनकॉर
  • राष्ट्रीय जूट बोर्ड, हैंडलूम/हैंडिक्राफ्ट विकास आयुक्त
  • GSI, ICAR, ICMR, BIS, जल शक्ति मंत्रालय, APEDA
  • ASI, UIDAI, परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE)

यह सब मिलकर मेक इन इंडिया और “मेक फॉर द वर्ल्ड” की राह को मजबूत कर रहे हैं।

आने वाले दिनों की रूपरेखा

  • अवधि: 21 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक
  • अंतिम दो दिनों में: ज्ञानवर्धक सत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, उद्योग संवाद आदि होंगे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...