Ranchi : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नगर निकाय चुनाव के तहत रांची स्थित Shri Krishna Institute of Public Administration परिसर में बने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान के बाद राज्यपाल ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का एक अनिवार्य और सशक्त अंग है। यह केवल अधिकार नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व भी है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे स्वेच्छा, निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ मतदान करें और ऐसे जनप्रतिनिधियों का चयन करें जो क्षेत्र, शहर और प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध हों। राज्यपाल की मौजूदगी ने मतदान केंद्र पर उत्साह का माहौल पैदा किया और यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में हर वोट की अहमियत है।
दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत
रांची नगर निगम – 24.90%
बुंडू नगर पंचायत – 39.77%










