Ranchi : राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं अंतिम व्यक्ति तक न्याय को पहुंचाना अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का लक्ष्य है। यह कहना है अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष राज कुमार वर्मा का। मौका था अधिवक्ता परिषद, देवघर जिला इकाई द्वारा आयोजित स्थापना पखवाड़ा समारोह का। उन्होंने अधिवक्ता ही समाज और राष्ट्र को सही दिशा-दशा दिखा सकते हैं। इस अवसर पर देवघर जिला इकाई के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि परिषद का लक्ष्य राष्ट्रवादी विचारों का प्रसार करते हुए भारत को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि आगामी 20 सितंबर को अधिवक्ता परिषद की देवघर जिला इकाई द्वारा रक्तदान शिविर लगाया जायेगा।
जिला अधिवक्ता संघ, देवघर के सभागार में आयोजित समारोह में महासचिव ऋतुराज ने परिषद के मकसद और आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया। परिषद के किन्नरेश त्रिपाठी, दिनेश कुमार, रूपेश सिंह, दिलीप कुमार सिंह, हलधर प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिन्हा, कुलदीप सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। मौके पर मौजूद पुराने कार्यकर्त्ता राज कुमार शर्मा, प्रदेश महिला प्रमुख महामाया राय, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किन्नरेश त्रिपाठी एवं देवघर महाविद्यालय के विधि विभाग के प्राध्यापक हलधर प्रसाद सिंह, प्राध्यापक नीरज कुमार सिंह एवं प्राध्यापक कुलदीप को चादर ओढाकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रोहित सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष मनीष सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरूआतत “वंदे मातरम्” के बोल और समापन “जन गण मन अधिनायक……” राष्ट्रीय गान से हुआ। मौके पर शशांक शेखर अग्रवाल, प्यारेलाल ठाकुर, शाश्वत विवेक, अटल बिहारी, शिखा घोष, नीता मेजरवार, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, सत्य नारायण पांडेय, अशोक कुमार झा, सौरभ सिंह, विष्णु खोवला, डाॅ गोपाल प्रसाद सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। यह जानकारी झारखंड अधिवक्ता परिषद् के प्रांत मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी के द्वारा दी गई l
इसे भी पढ़ें : एक मच्छर इंसान को बेड पर ले जाता है, क्या बोल गये डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो








