Chouparan(Krishna Paswan) : रविवार की रात चौपारण की हवाओं में अचानक एक चीख गूंज उठी। GT रोड के किनारे, बिगहा बाजार के पास एक ट्रेलर और बाइक की टक्कर ने सब कुछ पल भर में छीन लिया। बाइक पर सवार थे मो. जमाल और उनके युवा बेटे नौशाद। ज़िंदगी के रास्तों पर साथ चल रहे थे, पर किसे पता था ये उनका आखिरी सफर होगा… टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार जमीन पर जा गिरे। उन्हें लेकर लोग अस्पताल भागे। मगर मो. जमाल (53) और नौशाद (25) की सांसें वक्त से पहले ही थम चुकी थीं। तीसरा साथी ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जैसे ही यह खबर गांव पहुंची, मातम ग़ुस्से में बदल गया। परिजन और ग्रामीण शवों को लेकर GT रोड पर उतर आये। चौपारण चतरा मोड़ ठहर गया। ट्रैफिक की लकीरें थम गईं और इंसाफ की मांग गूंज उठी। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला भी भीड़ में शामिल हुये — आवाज बनीं मुआवज़े और न्याय की। पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आया। DSP अजीत कुमार विमल ने जब भरोसे की डोर थामी, तब जाकर चार घंटे बाद रास्ता खुला। पर सवाल अब भी वहीं खड़ा है…सड़क पर मौत आखिर किसकी गलती से हुई?
एक साथ उठी बाप-बेटे ही अर्थी, सड़क पर आक्रोश… देखें वीडियो#hazaribagh #chouparan #GTroad #accident #jharkhand #protest pic.twitter.com/R6SEBIq99d
— KohramLive (@KohramLive) August 25, 2025
/p>








