Ranchi : रांची के रातु थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवा संदीप टोप्पो पर दोस्त ने गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रांची SSP के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (ग्रामीण) और रातु थाना टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत एक पार्टी के दौरान शराब लेने और मजाक-मस्ती में हुई विवाद से हुई। मामूली से विवाद में विनीत खलखो ने संदीप टोप्पो को गोली मार दी, गोली सिर के आर-पार हो गई। ये सब देख तीन दोस्त मौके से फरार हो गये। इसके बाद जल्दबाजी में विनीत ही संदीप को अस्पताल ले गया और मौका देख वहां से भाग निकला। गिरफ्तार आरोपियों में विनीत खलखो, रोहित तिग्गा उर्फ उरॉव, शिवराज उरॉव और आलोक उरॉव शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, जिंदा गोली और वैगनआर कार पुलिस ने जब्त कर ली है। पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। सुनें क्या बोले ग्रामीण SP प्रवीण पुष्कर
दोस्त ने ही आर-पार कर दी गो’ली, क्या बोले रूरल SP… देखें वीडियो
Date:

राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...













