spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फ्लाइट के इंजन में लगी आग, सवार थे 236 पैसेंजर्स…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : काठमांडू से इस्तांबुल जा रहा तुर्किश एयरलाइंस का एक बड़ा वाइडबॉडी विमान बुधवार दोपहर अचानक अपनी राह बदलने को मजबूर हो गया। उड़ान भरते ही विमान के एक इंजन में आई गंभीर तकनीकी खराबी ने आसमान में सवार सैकड़ों लोगों की धड़कनें तेज़ कर दीं। दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान संख्या टीएचवाई-727 ने जैसे ही ऊंचाई पकड़ी, पायलटों को संकेत मिला कि दो में से एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया है। हालात की नजाकत को समझते हुये पायलटों ने तुरंत काठमांडू ATC को सूचना दी और धाडिंग जिले के धरके क्षेत्र के ऊपर विमान को कुछ देर होल्ड पर रखा। स्थिति का पूरा आकलन करने के बाद यह साफ हो गया कि एक इंजन के सहारे लंबी अंतरराष्ट्रीय उड़ान जारी रखना खतरे से खाली नहीं है। विकल्प मौजूद थे—काठमांडू लौटने या भैरहवा में उतरने के—लेकिन यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुये चालक दल ने बिना जोखिम उठाये विमान का रुख भारत के कोलकाता की ओर मोड़ दिया। दोपहर 3 बजकर 3 मिनट पर कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की। आपातकालीन इंतजाम पहले से मुस्तैद थे। विमान में सवार 236 यात्री और 11 क्रू मेंबर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...