spot_img
spot_img
spot_img

लेह-लद्दाख से घूमकर लौट रहे पांच दोस्तों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पानी भरे गड्ढे में पलटी कार, 5 दोस्‍तों की गई जान

कैमूर : बिहार में कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र के भेड़िया मोड़ के पास सोमवार की देर रात कार पलटने से 5 दोस्‍तों की मौत हो गई। वाराणसी से मोहनिया आ रही कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पानी भरे गड्ढे में जा पलटी। कार में सवार पांच दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने पांचों को पोस्‍टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया है।

Read More :फिर विवादों में Shilpa के Raj, Pornography में जेल

कॉन्‍टैक्‍ट नहीं होने पर परिजनों ने थाने को दी सूचना

पांचों के परिजनों ने फोन से कॉन्टैक्ट नहीं होने पर दुर्गावती और मोहनिया थाने को इस बात की सूचना दी। इसके बाद पूरी रात पुलिस और परिजन कार सवार लोगों को आसपास खोजते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को कार गड्ढे में दिखी, जिसके बाद क्रेन बुलाकर कार बाहर निकाली गई तो उसमें पांचों के शव मिले।

Read More :ठनका गिरने से युवक की मौत, खेत में कर रहा था काम

रात आठ बजे कार से निकले थे सभी दोस्‍त

जानकारी के अनुसार, कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले राहुल और 5 दोस्तों के साथ 8 जुलाई को घूमने के लिए वाराणसी और लेह-लद्दाख गए थे। 19 जुलाई को दिन के 2 बजे वे ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। इनमें से तीन दोस्त वाराणसी में ही रुक गए, जबकि एक बस से मोहनिया चला आया। इसमें राहुल और सूरज वाराणसी में शॉपिंग करने के लिए वाराणसी में ही रुक गए। शॉपिंग के बाद वे अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ सोमवार रात 8 बजे कार से घर निकल गए। वाराणसी से मोहनिया आने के दौरान कार अनियंत्रित हो गई और वह बगल के पानी भरे गड्ढे में जा गिरी। गाड़ी में सवार राहुल सूरज सहित 5 दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More :फंदे से झूलती मिली होमगार्ड जवान की लाश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

राजधानी में 20 जून तक स्कूल बंद, आदेश जारी…

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भीषण गर्मी...

चमकी बुखार के खिलाफ इस शहर में जंग…

Bihar : चमकी बुखार और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी खतरनाक...