KODERMA : कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया थाना अंतर्गत कर्मा पश्चिमी गली निवासी होमगार्ड के जवान राजेश शर्मा ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मृतक के भाई संजीत शर्मा ने कहा कि, उसका भाई पिछले 6 महीने से ड्यूटी नहीं मिलने के कारण परेशान था। राजेश ने अपनी मां से ड्यूटी के लिए हाल में ही 5000 रुपए मांगे थे। इसके पहले भी 3000 रुपये लिए थे। फिर भी ड्यूटी नहीं मिल रही थी।
Read More :फिर विवादों में Shilpa के Raj, Pornography में जेल
परिवार के साथ खाया खाना, अकेले कमरे में चला गया सोने
मृतक के भाई ने बताया कि सोमवार की रात राजेश परिवार के संग खाना खाने के बाद अकेले कमरे में सोने चले गए थे। रात में उसकी पत्नी सुमित्रा कुमारी जब शौच के लिए उठी तो कमरे में अपने पति को फंदे से झूलता देखा। उसके द्वारा हल्ला करने पर सभी राजेश के कमरे में पहुंचे। उन्होंने अपने भाई को फंदे से उतारकर चौकी पर सुला दिया। साथ ही इसकी जानकारी सुबह में पुलिस को दी। मृतक के दो छोटे पुत्र हैं। इनकी उम्र 10 व 9 साल है।
Read More :फंदे पर पति, जमीन पर पड़ी मिली पत्नी…
पैसे की लेनदेन की नहीं मिली शिकायत
होमगार्ड के कमांडेंट सह जिला मुख्यालय डीएसपी संजीव कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि जवान की मृत्यु की सूचना मिली है। कंपनी कमांडर द्वारा पैसे की लेनदेन से संबंधित उनसे अब तक कोई शिकायत नहीं की गई है। ऐसा पाए जाने पर मामले की जांच की जाएगी।








