12 राशियों के लिये फरवरी का पहला सप्ताह… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फरवरी 2026 का पहला सप्ताह कई मायनों में खास और निर्णायक रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल जहां कुछ राशियों के लिये सफलता, लाभ और नये अवसर लेकर आ रही है, वहीं कुछ राशियों को सतर्कता और संतुलन बनाकर चलने की सलाह है। इस सप्ताह आर्थिक फैसले, स्वास्थ्य और रिश्तों में संयम बेहद जरूरी रहेगा। आइये जानते हैं, किस राशि पर क्या असर पड़ेगा…

मेषः यह सप्ताह आपके लिये पूरी तरह अनुकूल रहेगा। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह सहयोग मिलेगा। अटकी समस्यायें सुलझेंगी और करियर में प्रगति के योग हैं। यात्रायें लाभकारी रहेंगी। सेहत में सुधार होगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृषभः सप्ताह की शुरुआत शुभ, लेकिन आगे चलकर धैर्य की परीक्षा ले सकता है। आय के नये स्रोत बनेंगे, उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि, मध्य सप्ताह में खर्च बढ़ेंगे और विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। रिश्तों का सहयोग आपको संभाले रखेगा।

मिथुनः यह सप्ताह आपके लिये बेहद शुभ और लाभकारी है। करियर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।
परिवार में शुभ समाचार, धार्मिक कार्य और यात्रा के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कर्कः सप्ताह सौभाग्य लेकर आया है। कोर्ट-कचहरी या सरकारी मामलों में राहत मिलेगी। पदोन्नति या स्थानांतरण के योग हैं। निवेश के लिये उत्तरार्ध शुभ है। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

सिंहः सप्ताह की शुरुआत लाभकारी रहेगी, लेकिन मध्य में साझेदारी और संपत्ति को लेकर सावधानी जरूरी है।
भावनाओं में बहकर फैसले न लें। उत्तरार्ध में पारिवारिक खुशियां मिलेंगी। प्रेम संबंधों में नई शुरुआत संभव है।

कन्याः यह सप्ताह कर्म और भाग्य का बेहतरीन मेल लेकर आया है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों को सफलता, बेरोजगारों को अवसर और कारोबारियों को बड़े ऑर्डर मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर शानदार सप्ताह।

तुलाः यह सप्ताह मिश्रित फल देगा। अचानक खर्च और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। निवेश और कागजी काम में लापरवाही न करें। नौकरी में बदलाव के योग हैं। रिश्तों में दिखावे से बचें।

वृश्चिकः सप्ताह की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। बोलचाल और व्यवहार में संयम जरूरी है। भूमि-विवाद को बातचीत से सुलझाएं। उत्तरार्ध में नौकरी या निजी जीवन में राहत मिलने के संकेत हैं।

धनुः यह सप्ताह आपके लिए गुडलक से भरपूर है। यात्रा, निवेश और करियर—हर मोर्चे पर सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार के योग हैं। विवाह और प्रेम संबंधों में शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से सरप्राइज संभव।

मकरः यह सप्ताह हर लिहाज से उत्तम रहेगा। वरिष्ठों का सहयोग, पदोन्नति और व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। कोर्ट केस सुलझ सकता है। दांपत्य और प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कुंभः सप्ताह की शुरुआत से ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। फंसा धन वापस आएगा और पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। छात्रों को सफलता और प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

मीनः  यह सप्ताह बेहद शुभ है। रोजगार, परीक्षा और करियर—हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। परिवार और रिश्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन मजबूत होगा।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल विभिन्न ज्योतिषीय स्रोतों और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचना देना है। किसी भी निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...