साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, किस राशि पर क्या असर… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फाल्गुन अमावस्या, मंगलवार और शाम का वक्त, 17 फरवरी 2026 को यानी आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। समय रहेगा शाम 5 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिषशास्त्र मानता है कि ग्रहों की चाल का असर सीमाओं से नहीं रुकता, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। आईये जानते हैं, किसके लिए मौका, किसके लिए सावधानी?

मेष वालों के लिए करियर में नई जिम्मेदारियां और आर्थिक सुधार के संकेत हैं।

वृषभ को कामकाज में दबाव झेलना पड़ सकता है, निवेश फिलहाल टालें।

मिथुन के खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन नई योजनायें आगे फायदा दे सकती हैं।

कर्क के लिए खुशखबरी का समय, परिवार या संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

सिंह को साझेदारी और नये काम में खास सतर्क रहना होगा।

कन्या को निवेश और नौकरी में उन्नति के मौके मिल सकते हैं।

तुला की सामाजिक प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा, रिश्तों में मजबूती आयेगी।

वृश्चिक के पुराने विवाद सुलझ सकते हैं, धन लाभ के संकेत हैं।

धनु को करियर में विस्तार के मौके मिलेंगे, हालांकि चुनौतियां भी रहेंगी।

मकर के रुके काम पूरे होंगे और वरिष्ठों का साथ मिलेगा।

कुंभ, जिसमें यह ग्रहण लग रहा है, उन्हें मानसिक तनाव और निर्णय में उलझन हो सकती है, संभलकर चलें।

मीन के लिए अचानक धन लाभ और पारिवारिक सुख का योग है, लेकिन प्रेम जीवन में हल्की अड़चन संभव है।

कुल मिलाकर, यह ग्रहण किसी के लिए अवसर है तो किसी के लिए चेतावनी। समझदारी यही है कि जल्दबाजी से बचें, बड़े फैसले सोच-समझकर लें और सकारात्मकता बनाये रखें।

Disclaimer : यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। व्यक्तिगत निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...

अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के...

एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था...