नये साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण इस रोज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : साल 2025 अब ढलान पर है और जैसे-जैसे 2026 करीब आ रहा है, आसमान की रहस्यमयी हलचल ने फिर से जिज्ञासा जगा दी है, नये साल 2026 की शुरुआत होते ही आसमान एक नया दृश्य दिखाने वाला है। 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा, लेकिन यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जब सूरज के चारों ओर ‘रिंग ऑफ फायर’, यानी आग की अंगूठी की शक्ल दिखाई देगी। सूरज की किरणें चांद के साये से झांकती हुई उस पल को आसमान का सबसे मोहक दृश्य बना देंगी।

कहां-कहां दिखेगा यह ग्रहण

यह ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी सिरे, प्रशांत, हिंद, अटलांटिक तथा दक्षिणी महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। इसका रास्ता अंटार्कटिका के ऊपर लगभग 4,282 किलोमीटर तक फैलेगा और डेविस सागर के ऊपर खत्म होगा। कॉनकॉर्डिया स्टेशन (फ्रेंच-इटालियन बेस) पर ग्रहण का वलयाकार चरण 11:46 UTC पर शुरू होगा और करीब 2 मिनट 1 सेकंड तक चलेगा। वहीं रूस के मिर्नी स्टेशन पर यह खगोलीय घटना 12:07 UTC पर दिखाई देगी, जहां यह चरण 1 मिनट 52 सेकंड तक टिकेगा। वलयाकार मार्ग के बाहर, दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कई हिस्सों में लोग सूरज को आंशिक रूप से ढका हुआ देख पायेंगे। कुछ शहरों में तो सूरज का सिर्फ 3% हिस्सा ही ढकेगा, लेकिन फिर भी यह दृश्य होगा मन मोह लेने वाला होगा।

2026 में दूसरा सूर्य ग्रहण अगस्त में 

साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा, जो इस बार भी भारत में दिखाई नहीं देगा। मगर यह उन देशों के लिये यादगार दृश्य बनेगा जहां आसमान दिन में ही अंधेरे में डूब जायेगा।

spot_img

Related articles:

Garhwa : गढ़वा में इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात…

गढ़वा(Garhwa) में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक वारदात हुई है। डंडा थाना क्षेत्र में 21 साल की छात्रा के साथ पिस्तौल के दम पर दुष्कर्म और फिर जबरन शादी का ढोंग रचकर सामूहिक रूप

Samrat Chaudhary : राइफल-रिवॉल्वर के शौकीन हैं बिहार के नये ”सम्राट”…

भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी(Samrat Chaudhary) बुधवार सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, इसी के साथ उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चुनावी हलफना

Ranchi News : रांची में दो आर्म्स सप्लायर धरे गये, उगले कई राज…

राजधानी रांची(Ranchi) की पुलिस ने मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से हथियार के साथ दो बदमाशों रुस्तम अंसारी उर्फ सोनू और मो० जैद अंसारी उर्फ अरमान अंसारी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आर्म्स सप्लायर

एक साथ 41 CO सस्पेंड, संग्राम तेज…

दो महीने से ठप पड़ी राजस्व व्यवस्था पर अब सरकार ने सीधा ‘एक्शन मोड’ ऑन कर दिया है। कर्तव्य में लापरवाही के इल्जाम में एक साथ 41 अंचल अधिकारियों(CO) को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Politics : बिहार में बनेगा नया पावर ट्रायंगल, ये तीन दिग्गज लेंगे शपथ…

बिहार(Bihar) में कल सम्राट चौधरी जब मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, तो उनके साथ केवल दो और चेहरे शपथ ले सकते हैं। मुख्यमंत्री के पद पर सम्राट चौधरी, डिप्टी CM के पद पर जदयू के दिग्गज ने