UP : यूपी के संभल जिले में एक SHO ने अपने कार्यकाल के दौरान लोगों से ऐसा रिश्ता बना लिया कि अपनेपन की मजबूत डोर अटूट बन गई। फर्ज निभाते हुए लोगों के दिलों में इस कदर जगह बना ली कि उनके तबादले की खबर ने सभी को परेशान कर दिया। हालांकि सरकारी आदेश में कोई कुछ नहीं कर सकता, लेकिन यहां के लोगों ने बेहद ही शानदार अंदाज में उनकी विदाई की।

Read more:दिल्ली से झारखंड हुआ था ट्रांसफर, अब फंदे से झूलते मिली CRPF के हेड कांस्टेबल की लाश
अब अमरोहा में हुआ तबादला
संभल के असमोली थाने में तैनात एसएचओ रणवीर सिंह के लिए ये पल बेहद शानदार रहा। कुछ दिन पहले एसएचओ का ट्रांसफर अमरोहा जिले में हो गया, जिसके बाद लोगों ने उनकी फेयरवेल पार्टी रखी थी। लोगों ने अपने चहेते थाना प्रभारी की विदाई पार्टी को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किए। जिले में 6 साल चार महीने तक अलग-अलग थानों में तैनात रहे रणवीर सिंह को सरकारी फरमान के बाद जाना तो था ही, पर लोगों ने उनकी विदाई बेहद ही शानदार तरीके से की। बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे लोगों ने एसएचओ को माला पहनाई, इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ थाने में जश्न का माहौल देखा गया।

Read more:ईयरफोन फटा, देखें क्या हो गया…(वीडियो)
दूल्हे की तरह पहनाई पगड़ी
एसएचओ को एक दूल्हे की तरह पगड़ी पहनाई गई, जिसके बाद उन्हें बग्गी पर सवार किया गया। फिर ये बग्गी पूरे क्षेत्र में घूमी। जिस तरह बारात में लोग नाचते झूमते चलते हैं, उसी तरह इस विदाई यात्रा का माहौल भी दिखाई दिया। जिस तरह बारात में दूल्हे के सिर पर नोटों को रख न्यौछावर की जाती है, उसी तरह एसएचओ की न्यौछावर करने वालों में होड़ मची हुई थी। बग्गी पर चढ़कर लोग 100 और 500 के नोटों से एसएचओ की न्यौछावर कर रहे थे।
Read more:पत्नी शालिनी के आरोपों पर Honey Singh ने तोड़ी चुप्पी, कहा….
Read more:Tokyo Olympics : नीरज चोपड़ा की धमाकेदार शुरुआत…
Read more:तालाब में गई थी नहाने, तैरती मिली लाश
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:कनपट्टी पर पिस्टल सटाकर बोला- बैग दो नहीं तो शूट कर दूंगा और…
Read more:महिला हॉकी टीम की झारखंडी खिलाड़ियों को मिलेगा 50-50 लाख, सीएम का ऐलान
Read more:MS Dhoni को ट्विटर पर फिर से मिला ब्लू टिक…
Read more:घर में रखे बक्से को खोला तो दंग रह गई पुलिस…
Read more:मेरी नहीं तो किसी की नहीं, देखें वीडियो…
Read more:अपनी पत्नी की खातिर कैसे तड़प रहा मक्खन, देखें वीडियो…












