spot_img
spot_img

24 घंटे में खत्म हुई परिवार की बेचैनी…

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : घर का एक बच्चा अचानक बिना बताये कहीं चला जाये, तो परिवार पर क्या गुजरती है, इसका दर्द वही समझ सकता है, जिसकी आंखें हर आहट पर दरवाजे की ओर उठ जाती हैं। हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में भी एक परिवार पिछले दो दिनों से इसी बेचैनी से गुजर रहा था। लेकिन पुलिस की तत्परता ने परिजनों की चिंता को राहत में बदल दिया। घर से लापता 16 साल के किशोर दिव्यांशु कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बिहार के नवादा से सही-सलामत खोज निकाला। दिव्यांशु कुमार बीते 11 नवंबर को बिना बताये घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने 12 नवंबर को कटकमदाग थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। वह हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रेवाली में रहता है। उसके पिता के नाम महेश साव बताया गया। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद से 24 घंटे के भीतर उसकी लोकेशन बिहार के नवादा में ट्रेस कर ली। इसके बाद किशोर को सुरक्षित बरामद कर लिया गया और उसके परिजनों को सौंप दिया गया। जिस घर में दो दिनों से चिंता और बेचैनी का माहौल था, वहां दिव्यांशु की सुरक्षित वापसी से राहत लौट आई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई।

इसे भी पढ़ें :

डायबिटीज दिमाग पर भी डाल सकती है असर, चौंकाने वाला शोध…

Kohramlive : अक्सर उम्र बढ़ने के साथ लोग छोटी-छोटी...

चावल का माड़ न समझें बेकार, गजब के हैं फायदे… जानें

Ranchi : आजकल घरों में चावल पकता है और...

HEC के गेट पर कर्मचारियों का गुस्सा फूटा…

Ranchi : कभी देश के औद्योगिक विकास की मजबूत...

युवती से छेड़छाड़ और मा’रपीट, CCTV फुटेज से खुला राज…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: