spot_img
spot_img

18 साल पूरे हुये हैं तो WhatsApp से जुड़वायें वोटर लिस्ट में नाम… कैसे जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : अगर आपकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और अभी तक मतदाता सूची में आपका नाम नहीं जुड़ा है, तो आपके लिये अच्छी खबर है। झारखंड में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच निर्वाचन आयोग ने युवाओं को एक और मौका दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय ने इसके लिये WhatsApp नंबर जारी किया है, जहां पात्र युवा अपना विवरण भेजकर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, जिन भारतीय नागरिकों की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये  WhatsApp नंबर 6200079297 पर अपना नाम, पूरा विवरण, विधानसभा क्षेत्र का नाम और मतदान केंद्र संख्या भेजनी होगी।

2.21 करोड़ से अधिक मामलों का ब्योरा

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग ने तीन श्रेणियों में कुल 2.21 करोड़ से अधिक मामलों की स्थिति साझा की है।

श्रेणीकुल मामलेनिष्पादितलंबित
नो मैपिंग14,04,0337,91,9596,12,074
तार्किक विसंगति45,49,96136,23,1899,26,772
अन्य श्रेणी1,61,65,8531,59,50,0812,15,772

नो मैपिंग में इन जिलों का प्रदर्शन

नो मैपिंग श्रेणी में जिलों के निष्पादन का प्रतिशत भी सामने आया है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा का प्रदर्शन सबसे बेहतर बताया गया है।

जिलानिष्पादन
पश्चिमी सिंहभूम99.97%
लोहरदगा98.54%
देवघर86.36%
रामगढ़68.08%
धनबाद67.73%
गिरिडीह46.59%
पाकुड़43.05%
जामताड़ा37.81%
पलामू36.05%

18 नवंबर को हर मतदान केंद्र पर लगेगा विशेष कैंप

युवाओं और छूटे हुए मतदाताओं को राहत देने के लिए 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अवसर कैंप आयोजित किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस दौरान बीएलओ और बीएलए-2 की बैठक, चुनाव पाठशाला और विशेष अवसर कैंप का आयोजन होगा। यहां फॉर्म-6 और इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी।

इसे भी पढ़ें :

डायबिटीज दिमाग पर भी डाल सकती है असर, चौंकाने वाला शोध…

Kohramlive : अक्सर उम्र बढ़ने के साथ लोग छोटी-छोटी...

चावल का माड़ न समझें बेकार, गजब के हैं फायदे… जानें

Ranchi : आजकल घरों में चावल पकता है और...

HEC के गेट पर कर्मचारियों का गुस्सा फूटा…

Ranchi : कभी देश के औद्योगिक विकास की मजबूत...

युवती से छेड़छाड़ और मा’रपीट, CCTV फुटेज से खुला राज…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर...

‘बिरसा मुंडा के सम्मान में भाजपा ने साकार किया झारखंड का सपना’…

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की धरती...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: