Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में युवती के साथ हुई घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुरुआत में अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज इस मामले में पुलिस ने वीडियो, CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से तीन लोगों को चिन्हित किया है। इनमें दो युवक और एक किशोर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बीते 7 नवंबर को रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पीड़िता के साथ घटना हुई थी। पीड़िता के आवेदन के आधार पर 8 नवंबर को रातू थाना में केस (कांड संख्या 377/26) दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक वीडियो मिला, जिसमें एक युवक घटनास्थल पर पहुंचने से पहले पीड़िता का पीछा करता दिखाई दे रहा था। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की गई। इसके बाद CCTV फुटेज, अन्य तकनीकी साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर उससे पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में किशोर ने घटना में अपनी संलिप्तता बताई और अपने दो दोस्तों के नाम भी बताये। इसके बाद तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दोनों युवकों को भी गिरफ्तार किया गया। पकड़े गये लोगों के नाम पंकज लोहरा (सिजों, थाना कुडू, लोहरदगा, वर्तमान पता पंडरा, रांची), अंशु राणा (खदहिया, थाना सदर, जिला चतरा, वर्तमान पता नवासोसो, थाना रातू, रांची) एवं एक किशोर बताये गये।
कपड़े, मोबाइल और CCTV फुटेज जब्त
अनुसंधान के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज, आरोपियों में से एक के पहने हुये कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किये हैं। इन साक्ष्यों को मामले की जांच में शामिल किया गया है। छापामारी टीम में DSP अजय आयर्न, रातू के थानेदार आदिकांत महतो, नगड़ी के थानेदार अभिषेक कुमार राय, दलादली ओपी प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय, पंडरा ओपी प्रभारी विवेक कुमार, खरसीदाग ओपी प्रभारी मनीष कुमार, तकनीकी शाखा के गगन ठाकुर सहित रातू थाना के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।
युवती से छेड़छाड़ और मा’रपीट, CCTV फुटेज से खुला राज… देखें वीडियो
#Ranchi #JharkhandNews #RatuPolice #Chatakpur #RanchiPolice #PoliceAction #CrimeNews https://t.co/iDHN28orDY— KohramLive (@KohramLive) November 13, 2026









