Ranchi : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात हो गई। अज्ञात चोरों ने भाजपा नेता व पत्रकार प्रदीप तिवारी के घर को निशाना बनाते हुये लाखों रुपये नकद और कीमती जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तहलका मच गया है। पीड़ित विक्रांत तिवारी ने बताया कि उनके पिता प्रदीप तिवारी बीते 23 फरवरी को पूरा परिवार घर में ताला लगाकर वृंदावन घूमने गया था। वापस लौटने पर घर का ताला संदिग्ध हालत में मिला। अंदर घुसने पर पूरा घर अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। अलमारी में रखे 7 लाख 28 हजार रुपये एवं सोने-चांदी के कई कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे। चोरी गये जेवरों में सोने का हार, मंगलसूत्र, चेन, झुमका, टॉप्स, कंगन, अंगूठी, पायल, मांगटीका समेत कई अन्य जेवर शामिल हैं। इनकी कुल कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच में पता चला कि बीते 5 मार्च की रात करीब 1.15 बजे से 2.30 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में ओरमांझी थाना में केस दर्ज कराया गया है। प्रदीप तिवारी के भाई कुलदीप तिवारी पत्रकार हैं।
इसे भी पढ़ें : विश्व कप के हीरो को मिलेगा बड़ा सम्मान, पत्नी के नाम लिखा दिल छू लेने वाला संदेश…








