Gumla : बुजुर्ग मंगलेश्वर भगत का किडनैप कर बड़ी बेरहमी से उन्हें काट डाला गया। उनके सिर को धड़ से अलग कर दिया गया। डेड बॉडी गुमला के लोंगा पुल के नीचे फेंक दी गई। लगभग 61 साल के मंगलेश्वर भगत की नृशंस हत्या कर दिये जाने की फैली खबर के बाद गुमला के पुलिस कप्तान से लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश के कारण यह कांड हुआ। वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि जमीन लफड़ा का नतीजा हौउ। वहीं मारे गये बुजुर्ग के घरवालों का इल्जाम है कि झंगुर गिरोह के सुप्रीमो रामदेव के दास्ते ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस परिवार के सदस्य कार्तिक उरांव और ममता से कई बिंदु पर पूछताछ की है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी हत्यारे के पकड़े जाने की खबर नहीं थी।
घटना को लेकर अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार बीती देर रात छल लोग लोंगा महुआ टोली गांव पहुंचे। सभी लोग बुजुर्ग मंगलेश्वर भगत के घर पहुंचे। तब घर के सारे लोग सो रहे थे। दरवाजा खटखटाने पर मंगलेश्वर भगत दरवाजा खोल बाहर निकले। बदमाशों ने उनका अगवा कर लिया। आशंका है कि अपहृत बुजुर्ग को उसी रात लोंगा पुल के पास ले जाया गया, जहां बड़ी बेरहमी से उनका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। शुक्रवार को मंगलेश्वर की हत्या कर दिये जाने की खबर पर सनसनी फैल गई। पुलिस कप्तान डॉ एहतेशाम वकारीब, एएसपी अभियान, एसडीपीओ से लेकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द हत्यारे को गिरफ्तार कर कांड का खुलासा कर दिया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : कॉलेज गर्ल रहस्यमय ढंग से गायब, चिंता में डूबी मां क्या बोल गई… सुनें
इसे भी पढ़ें : ”BS” के बड़े संजाल को भेदा कोर्रा पुलिस ने, देखें क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : बम लगाने में माहिर कारू ने चौंका डाला SP को… देखें
इसे भी पढ़ें : बेलचा से उठाने पड़े बच्ची के बॉडी पार्ट्स… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं में खुशी की लहर,सीएम हेमंत सोरेन ने दिया बड़ा गिफ्ट
इसे भी पढ़ें : दोबारा आये तो मरवा कर फेंकवा दूंगा, हो गया केस…















