MP : पति-पत्नी का रिश्ता पवित्र माना जाता है। मगर जीवन के अंतिम पड़ाव में एक बुजुर्ग ने ऐसा कर दिया, जिसे सुनकर हर कोई अवाक है। एमपी के रीवा मेें एक बुजुर्ग दंपति की जिंदगी भर साथ निभाने की कसमें अंत समय पर टूट गईं। बुजुर्ग पति ने 80 साल की पत्नी को मारकर शव को ठिकाने लगाने के लिए जला दिया। इसके बावजूद भी वह कानून की नजर से नहीं बच पाया और पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला क्या है
वारदात के दिन बुजुर्ग घर लेट से आया था। जिसके कारण बुजुर्ग को गुस्सा आ गया और पत्नी से गुस्सा होकर बोला की मैं मरने जा रहा हूं। और इतना बोलकर वो घर से बाहर चला गया। पत्नी उसे जब रोकने गई तो कुछ दूर जाकर बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को बहुत जोर से सीने में लात मार दिया, जिसके कारण पत्नी की मौत हो गई। अपनी पत्नी की मौत पर वह डर गया और उसके शव को घटनास्थल से कुछ दूर पुलिया के नीचे लेकर आया और बांस के पत्ते पर रखकर उसे जला दिया। बाद में घर जाकर वापस सो गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 304, 201 के तहत मामला दर्ज लिया।

Read More :पुलिस के हत्थे चढ़ी सेक्स रैकेट में शामिल भोजपुरी हीरोइन
Read More :कोरोना को देखते हुए केंद्र सरकार ने GST को लेकर की बड़ी घोषणा, ब्याज दरों और जुर्माने में दी गई राहत






