spot_img

October 2021 पर पूरा होगा नई कार का सपना, आ रही ये 5 धांसू गाड़ियां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : आज हम आपको October महीने में लॉन्च होने जा रही बेहतरीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। जल्द ही दो पहिएं और 4 पहिएं वालो वाहनों की लाइन लगने वाली है।  (Upcoming Cars launched in October) हमारी कार की लिस्ट में मारुति, महिंद्रा, और टाटा एमजी एस्टर जैसी कारें शामिल हैं। (Affodable Cars) इन सभी ब्रांड्स ने इस साल अपनी कारों को इस फेस्टिव सीजन लॉन्च करने की पूरी प्लानिंग कर ली है। एक नजर डालते हैं अक्टूबर में लॉन्च हो रही इन 4 घांसू फीचर्स वाली कारों पर-

October 2021: Mahindra XUV700

महिंद्रा की 5/7 सीटर एसयूवी XUV700 को कंपनी पहले ही पेश कर चुकी है, लेकिन इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग अक्तूबर में ही होनी है। कंपनी इसकी लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। इसमें दो इंजन विकल्प मिलेंगे, 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट और 2.2. लीटर टर्बो डीजल यूनिट मिलेगी। वहीं इसे दो ट्रिम्स MX और AX ट्रिम्स में उतारा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी 02 अक्तूबर को इसकी कीमतों का खुलासा करेगी। इसके 7-सीटर पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 12.69 लाख रुपये से 20.69 लाख रुपये और डीजल वैरिएंट की कीमत 13.19 लाख रुपये से 20.19 लाख रुपये तक होगी। 5-सीटर पेट्रोल वैरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये से 18.49 लाख रुपये तक और डीजल वैरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये तक होगी।

October 2021: नेक्स्ट जनरेशन Maruti Celerio

पिछले दिनों खबरें आईं थी कि नई सिलेरियो को नवंबर में उतारा जाएगा। यह हैचबैक एंगुलर डिजाइन में आएगी और इसका इंटीरियर पहले से बेहतर होगा और इसमें मौजूदा इंजन के मुकाबले वैगन आर का इंजन भी दिया जा सकता है। कंपनी इसे फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट के साथ भी उतारेगी। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर का 3-सिलंडर K10 पेट्रोल दिया जा सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड एएमटी का विकल्प भी मिलेगा।

Toyota Fortuner Legender 4X4

इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट टोयोटा फॉर्च्यूनर को उतारा गया था, वहीं कंपनी आने वाले हफ्तों में इसका Legender 4X4 वर्जन उतार सकती है। मौजूदा लीजेंडर वैरिएंट 2WD सिस्टम और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा व्हीकल में कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा। एसयूवी में 2.7 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 166 एचपी की पावर और 245 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 2.8 लीटर डीजल इंजन 204 बीएचपी की पावर और 420 एनएम का टॉर्क देता है। डीजल इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ 500 एनएम का टॉर्क देता है। नई Toyota Fortuner Legender 4X4 की कीमतों का एलान 08 अक्तूबर को किया जाएगा।

Tata Punch

अक्तूबर की धमाकेदार शुरुआत टाटा की माइक्रो एसयूवी टाटा पंच से होने वाली है। कंपनी इसे 04 अक्तूबर को लॉन्च करेगी। यह चार ट्रिम्स और 6 रंगों में मिलेगी और इसमें अल्ट्रोज का 1.2 लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प देगी। 1.2 लीटर इंजन 85 बीएचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। इसका इंटीरियर अल्ट्रोज जैसा ही होगा लेकिन इसमें मिलने वाला ग्राउंड क्लीयरेंस और बूट स्पेस अल्ट्रोज से ज्यादा होगा। खस बात यह होगी कि इसमें Harman का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा।

MG Astor

एमजी मोटर ने अपनी टेक सैवी कॉम्पैक्ट एसयूवी को पिछले महीने पेश किया था, लेकिन इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग 06 अक्तूबर को होने जा रही है। इस दिन इसकी कीमतों और बुकिंग का खुलासा किया जाएगा। इस सेगमेंट में एस्टर ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, और फॉक्सवैगन टायगुन को चुनौती देना वाली है। हालांकि एस्टर पहले से डिस्प्ले के लिए एमजी के शोरूम्स में पहुंच चुकी है और लोगों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। एस्टर को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उतारा जाएगा। लेकिन इसमें डीजल इंजन का विकल्प नहीं मिलेगा। इस सेगमेंट में यह पहली एसयूवी होगी जिसमें ADAS, पर्सनल एआई असिस्टेंट और हीटेड ORVMs मिलेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...