Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के कुच्चु में श्री जगदम्बा शिव संकट मोचन मंदिर में शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ व श्रीराम कथा के तीसरे दिन भक्ति, भावना और विश्वास का संगम झलका। भावों की गंगा बहती रही, कथावाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने रामचरित मानस की पावन कथाओं को अपनी मधुर वाणी में पिरोया। कथा के हर प्रसंग पर तालियों की गूंज और आंखों में भक्ति के अश्रु छलके। “जिसके भीतर राम बसे हैं, वहां कामदेव की चालें भी ठहर जायें, अमृत बरसे जैसे अंबे मइया की दुअरिया में, और हर भक्त झूमे रे झूमे…।” मुख्य यजमान के तौर पर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, रंधीर चौधरी, कलेश्वर साहू, संजय कुमार, कुलदीप प्रसाद, अशोक साहू, राजेंद्र साहू, रमेश साहू, अमित राज, योगेन्द्र महतो, राजदीप साहू सहित अनेक श्रद्धालु सहित रामदेव पाण्डेय, सुनील शास्त्री, ब्रह्मदेव पाण्डेय, बजरंगी शास्त्री, मुकेश पाण्डेय, रितेश शास्त्री, पंकज शास्त्री, जितेन्द्र, रोहित मिश्र, दिलीप पांडे मौजूद थे। समिति अध्यक्ष रामटहल चौधरी और समर्पित कार्यकर्ता अरविंद प्रसाद, संजय कुमार, अंकित राज, नागेन्द्र साहू, कृष्णा महतो एवं अन्य पदाधिकारी आयोजन को यादगार बनाने में दिन-रात जुटे हैं।
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट
इसे भी पढ़ें : कबूलनामे की बौछार, भुट्टो ने खुद बताया काला सच
इसे भी पढ़ें : डल झील की शाम, शिकारे की चीख… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : अमेरिका का करारा ऐलान, ओसामा की तरह पहलगाम के गुनहगार भी खत्म होंगे
इसे भी पढ़ें : एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नये उप वायु सेना प्रमुख
इसे भी पढ़ें : “बिना कप्तान” चल रही राज्य की पुलिस : मरांडी
इसे भी पढ़ें : कपूर खानदान की ‘मां’ को आखिरी सैल्यूट














