DGP के भाई बोले, वह आत्मह’त्या जैसा कदम नहीं उठा सकते, निष्पक्ष जांच हो…

Date:

spot_img

Kohramlive : त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ की सोमवार को अगरतला स्थित पुलिस मुख्यालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कार्यालय कक्ष में मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। घटना की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव यूपी बागपत के बिहारपुर पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि शुरुआती स्तर पर मामले को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में कई सवाल अब भी अनुत्तरित हैं।

परिवार ने कहा, सच्चाई सामने आनी चाहिये

अनुराग धनखड़ के छोटे भाई रविराज धनखड़ ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुये आत्महत्या की आशंका पर सवाल खड़े किये हैं। उन्होंने कहा कि उनके बड़े भाई बेहद मजबूत, संतुलित और साहसी व्यक्तित्व के अधिकारी थे। ऐसे में उनके आत्महत्या जैसा कदम उठाने की बात परिवार के लिये स्वीकार करना कठिन है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष, गहन और पारदर्शी जांच की मांग करते हुये कहा कि मौत की असली वजह देश के सामने आनी चाहिये।

बागपत से CBI तक, शानदार सेवा का लंबा सफर

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिहारपुर गांव में जन्मे अनुराग धनखड़ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जनता वैदिक इंटर कॉलेज से की। वर्ष 1988 में उन्होंने कैनरा बैंक में फील्ड ऑफिसर के रूप में करियर शुरू किया, लेकिन उनकी मंजिल इससे कहीं बड़ी थी। वर्ष 1994 बैच के IPS अधिकारी बनने के बाद उन्होंने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई। CBI (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) में SP, DIG, संयुक्त निदेशक और अतिरिक्त निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुये उन्होंने कई हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच का नेतृत्व किया।

नीरव मोदी और PNB घोटाले जैसे बड़े मामलों की जांच की

अनुराग धनखड़ उन चुनिंदा अधिकारियों में रहे, जिन्होंने लगभग 13 हजार करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले और नीरव मोदी प्रकरण जैसे चर्चित मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा वे संयुक्त राष्ट्र के कोसोवो मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके थे। उनकी प्रशासनिक क्षमता और अनुभव को देखते हुये वर्ष 2025 में उन्हें त्रिपुरा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। एक तेजतर्रार, अनुभवी और चर्चित IPS अधिकारी की अचानक हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच एजेंसियां आखिर इस रहस्यमयी मौत की क्या तस्वीर सामने लाती हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षिका के पेट में नवजात की मौ’त मामले में बड़ा एक्शन, सस्पेंड…

Palamu : पलामू में शिक्षिका भारती पाण्डेय से जुड़े...

138 दिन बदलेंगे शनि के तेवर! आपकी राशि पर क्या होगा असर… जानें

Kohramlive : कर्म और न्याय के ग्रह शनि 27...

7 साल के बेटे ने पिता पर ग’ड़ासे से किया वा’र, फिर…

UP : उत्तर प्रदेश के गोंडा से दिल दहला...

AK-47 से फा’यरिंग, जवान सस्पेंड…

Bihar : बिहार बंद के दौरान सिवान में हुये...

अगले तीन रोज इन जिलों में भारी बारिश और ठनका का अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...