Kohramlive Desk : Swiggy कंपनी का एक डिलीवरी बॉय एक महिला के घर सामान पहुंचाने गया था। इसके बाद उसका मिजाज कुछ बिगड़ गया और वह महिला के व्हाट्सएप पर भद्दे-भद्दे मैसेज भेजने लगा। अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम क्या होगा। अब महिला ने उस पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

महिला का ट्वीट हो रहा वायरल
इसको लेकर महिला ने एक ट्वीट किया है, जो अब वायरल हो रहा है। उसने ट्विटर पर वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया कि डिलीवरी बॉय उसके घर ग्रॉसरी (किराने का सामान) देने आया था, लेकिन इसके बाद उसने मुझे वॉट्सऐप मैसेज किया और लिखा- मैं आपको बहुत ज्यादा याद कर रहा हूं। उसने एक के बाद एक कई मैसेज कर महिला को परेशान किया। ट्विटर यूजर @prapthi_m ने अपने ट्वीट में लिखा कि मुझे यकीन है कि बहुत सी महिलाओं ने इस समस्या का सामना किया होगा। महिला यूजर के मुताबिक, उसे मंगलवार रात को @SwiggyInstamart से ग्रॉसरी की डिलीवरी मिली थी, जिसके बाद Swiggy के डिलीवरी बॉय ने उसे वॉट्सऐप पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया।

महिला ने सर्विस प्रोवाइडर से की शिकायत, नहीं मिला संतोषजनक जवाब
यूजर @prapthi_m के अनुसार, यह कोई पहली बार नहीं है, जब उसे किसी डिलीवरी एजेंट द्वारा परेशान किया गया है। ऐसे में उसने सर्विस प्रोवाइडर से डिलीवरी बॉय की शिकायत की। ट्विटर यूजर ने यह भी कहा कि उसने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया, लेकिन स्विगी की कस्टमर केयर टीम से संतोषजनक प्रतिक्रिया नहीं मिली। हालांकि, बाद में Swiggy की एस्केलेशन टीम और उनके सीईओ के ऑफिस ने महिला यूजर से संपर्क किया और आश्वासन दिया कि वे इसे रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे, ताकि फिर से ऐसी किसी घटना को होने से रोका जा सके।
इस प्रकार मिल जाता है नंबर
डिलीवरी एजेंट के पास उसका फोन नंबर कैसे पहुंचा, इस मुद्दे पर महिला ने कहा- मैंने जो समझा है वह यह है कि अगर हम हर बार डिलीवरी बॉय को कॉल करते हैं तो नंबर मास्किंग फ़ंक्शन काम करता है। अगर हम उसे कॉल करने के लिए एक बार ऐप का इस्तेमाल करते हैं और फिर कॉल लॉग का प्रयोग करते हैं, तो वो हमारा नंबर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भीगे बदन में नम्रता मल्ला ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखें…
इसे भी पढ़ें : Amazing : महिला के गर्भ में पल रहे 13 बच्चे
इसे भी पढ़ें : CID के हवाले जंगलों की अवैध कटाई की जांच
इसे भी पढ़ें : दूल्हा एक और दुल्हन दो, एक साथ भरी दोनों की मांग
इसे भी पढ़ें : JAC 10वीं और 12वीं का RESULT जारी, यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें : बाहुबली अनंत सिंह की बादशाहत खत्म








