spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कर्ज में डूब डॉक्टर सबको रूला गये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : कर्ज में डूबे डॉ राजकुमार ने सुसाइड कर लिया। खुद के हाथ का नस काटकर खुद की कहानी खत्म कर डाली। सुसाइड करने से पहले डॉ राजकुमार ने अपनी दो छोटी-छोटी बेटियां 8 साल की अनवी कुमारी एवं 5 साल की अध्या कुमारी को जहर देकर मार डाला। इस लोमहर्षक घटना के समय डॉ राजकुमार की पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर स्कूल गई थी, इसी बीच डॉ राजकुमार ने अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर पहले दोनों बेटियों को मार दिया और फिर सुसाइड कर लिया। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर विष्णुपुरी मोहल्ले में हुई। घटना के बाद से मोहल्ले के लोग बेहद दुखी हैं। डॉ राजकुमार साव का शहर के मेहता कॉम्प्लेक्स में संजीवनी नामक क्लिनिक है। वह कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से अपना इलाज करा कर लौटे थे। डॉ. राजकुमार साव मूल रूप से कटकमसांडी प्रखंड के पिपराही मोड़ के रहने वाले थे। वह दो भाई थे। छोटा भाई देव कुमार इंजीनियर है। वहीं उनकी एक छोटी बहन भी डेंटिस्ट है।

घटना के बाद आसपास में जुटी भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बताया कि उनकी बेटियां कार्मेल स्कूल में पढ़ती थी और कल ही उनका रिजल्ट आया था। डॉ राजकुमार के पिता टीपू साव का निधन कई साल पहले ही हो गया था। वह ठेकेदारी का काम करके अपने दोनों बेटे और बेटी को योग्य बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि डॉ. राजकुमार पिछले कई दिनों से डिप्रेशन में चल रहे थे। उनके स्टॉफ के मुताबिक उन पर कई तरह के कर्ज भी थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं कारणों से उन्होंने ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड HC ने विदेशी महिला गैं*गरे*प मामले में लिया स्वत: संज्ञान

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन : CM चंपई

इसे भी पढ़ें :SC के इस फैसले का BJP ने किया स्वागत, क्या कुछ बोले प्रतुल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पूर्व CM की पत्नी कल्पना की पॉलिट्क्स में एंट्री, पहले संबोधन में क्या कहा… जानें

इसे भी पढ़ें :रांची-खूंटी रोड पर दो गाड़ियों में जबरदस्त भिड़ंत, NH जाम… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...