जमशेदपुर : जमशेदपुर के न्यू बारिडीह में रहने वाले रिटायर्ड टिस्को कर्मी के घर में हुई चोरी। ढाई लाख रुपए के गहने और नगद रुपए उड़ा ले गया चोर। टिस्को कर्मी श्याम लाल का परिवार घर में ताला लगा शादी की खरीदारी करने के लिए मार्केट गया था। बाजार कर श्याम लाल का परिवार रात 9 बजे घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। श्याम लाल नें चोरी की शिकायत करते हुए थाने में केस दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक, चोर घर के पीछे के गेट का ताला काट घर में घुसे। कमरे में रखे अलमीरा का लॉक तोड़ गहने और पैसों की चोरी की। मई में श्याम लाल के बेटे की शादी है। शादी के लिए ही दो दिन पहले परिवार के लोगों ने गहने खरीदे थे।
चोरों नें गहने और पैसे उठा बांकि का सामान वहीं छोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर पीछे के रास्ते से ही भाग निकले। पड़ोसियों को चोरी की भनक तक नहीं लगी। पीड़ित के रिश्तेदार ने बताया की चोरों ने करीब 20 हजार रुपए और ढाई लाख के गहने चुराए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
इसे भी पढ़ें : निहंगों ने तलवार से पुलिस पर किया हमला, फायरिंग में दोनों ढेर
इसे भी पढ़ें : नदी में डूबी कार के अंदर मिली ECL कर्मी की लाश, पुलिस जांच में जुटी














