spot_img

प्यार में क्रूर बनी बेटी, पिता को सोये में का’ट डाला, वहीं भाई को…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : प्यार की राह में अपने परिवार को बड़ा कांटा मान एक लड़की ने पहले पूरे परिवार को नींद की दवा खिला दी और फिर सोये हालत में अपने पिता का गला काट डाला, वहीं भाई पर हथौड़ी से प्रहार किया, लेकिन ऐन वक्त पर आंखें खुल जाने पर उसकी जान बच गई। उसने हथौड़ी छिन ली। बेटे की चीख पर जब मां दूसरे कमरे से भागी-भागी आई तो सारा सीन देख मुर्छित हो गई। बेटी बावरी हो चुकी थी। उसपर भूत सवार था। खून से लथपथ पिता अजय पाल राजपूत को हॉस्पिटल ले जाया गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं, भाई सिद्धार्थ का इलाज किया गया। प्रेम-प्रसंग का प्रतिरोध करने पर एक हंसता-खेलता परिवार घर की बेटी के हाथ ही तबाह और बर्बाद हो गया। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग 17 साल की बेटी और उसके प्रेमी को अपनी कस्टडी में ले लिया है। दिल को झकझोर देनेवाली यह सनसनीखेज वारदात यूपी के कन्नौज में हुई। मारे गये पिता छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के करीमुल्लापुर गांव के BDO थे।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार लगभग 49 साल के अजय पाल राजपूत अपनी पत्नी मोनी दैवी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रहते थे। घरवालों ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार की रात बेटी ने सभी को पूड़ी-सब्जी बनाकर खिलाई। थोड़ी ही देर बाद सभी को उल्टियां होने लगी। उसके बाद सभी सोने चले गये। आशंका जताई गई है कि खाने में नींद की गोलियां मिलाई गई थी। बड़े भाई सिद्धार्थ ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब बहन ने अचानक उस पर भी हथौड़ी से हमला करने की कोशिश की। ऐन वक्त पर जाग जाने पर उसकी जान बची। पिता अपने कमरे में खून से लथपथ पाये गये। उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : लोस चुनाव के 5वें चरण में 56.68% वोटिंग, जानें पूरी डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें

इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान

इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द

इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...