Kohramlive : ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मंगल राहु के नक्षत्र आर्द्रा में प्रवेश कर चुके हैं। मंगल ऊर्जा, साहस और कार्रवाई के कारक माने जाते हैं, जबकि राहु भ्रम, अचानक घटनाओं और अप्रत्याशित बदलावों का प्रतीक है। इन दोनों का संयोग कुछ राशियों के लिये चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। इन तीन राशि वालों को इस दौरान जल्दबाजी में फैसले, गुस्सा और बिना सोचे निवेश से बचना चाहिये।
मेष: मेहनत ज्यादा, नतीजे देर से
मेष राशि वालों को हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह है। नौकरी और करियर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। धन लाभ के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी और छोटी लापरवाही भी परेशानी खड़ी कर सकती है।
कन्या: भरोसा करने से पहले सौ बार सोचें
कन्या राशि के जातकों के लिये यह समय सतर्क रहने का है। नये लोगों पर तुरंत भरोसा करना नुकसानदेह हो सकता है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है, इसलिए गुस्से में कोई फैसला न लें। सेहत को लेकर भी लापरवाही से बचें।
मकर: कारोबार और पैसों में रखें विशेष सावधानी
मकर राशि वालों को व्यापार में मंदी या धीमी प्रगति का सामना करना पड़ सकता है। निवेश और धन के लेनदेन में पूरी जांच-पड़ताल जरूरी है। पुराने विवाद दोबारा उभर सकते हैं और मेहनत का फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
Disclaimer : यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सामान्य सूचना देना है।















