spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गुरुद्वारा परिसर में पूर्व डिप्टी CM पर हमला, PM ने किया फोन…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में गुरुवार सुबह गुरुद्वारे के भीतर हमला हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक निहंग ने कृपाण से हमला किया, जिसमें बादल के दाहिने हाथ में चोट आई। उन्हें तुरंत यशोमती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुखबीर बादल की पत्नी और अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर बादल को फोन कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार हमला गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में हुआ। इस दौरान बादल के सुरक्षाकर्मी संतोष केंद्रे भी घायल हुये हैं। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में बादल के दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है।महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के SP से पूरी रिपोर्ट तलब की है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है और हमले के पीछे की मंशा की गहन जांच के आदेश दिये गये हैं।

2024 में भी हुआ था जानलेवा हमला

यह सुखबीर बादल पर पहला हमला नहीं है। दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के बाहर उन पर गोली चलाई गई थी। उस हमले में भी वे बाल-बाल बच गए थे और आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया था।

इसे भी पढ़ें :

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...

आंदोलन के बाद छात्रों की हुई जीत…

Garhwa : गढ़वा के कांडी में तीन दिनों से...

मोबाइल की लत ने एक्ट्रेस को पहुंचा दिया ऑपरेशन थिएटर…

Kohramlive : रील्स, गेम और सोशल मीडिया की लत...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: