spot_img
spot_img
spot_img

देश को जेपी आंदोलन की जरूरत : पंकज मिश्र

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : देश के सियासी आसमान में उठते सवालों और गहराते संकट के बीच जयप्रकाश जनता दल ने बड़ा सियासी शंखनाद किया है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने साफ शब्दों में कहा कि देश को एक बार फिर जेपी आंदोलन की जरूरत है। पंकज मिश्र ने कहा कि देश आज आंतरिक और बाह्य, दोनों स्तरों पर उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी मुंह बाए खड़ी है, सरकार बेफिक्र और बेपरवाह है। उन्होंने 1974 की याद दिलाते हुये कहा कि जब हालात ऐसे ही बेकाबू हुये थे, तब लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने जनआंदोलन का बिगुल फूंका था। आज हालात उससे भी ज्यादा भयावह नजर आ रहे हैं।

पंकज मिश्र ने लोकसभा की कार्यवाही पर गंभीर सवाल उठाते हुये कहा कि विपक्ष के नेता को बोलने नहीं देना असंवैधानिक है। लोकसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद पर बैठकर पार्टी विशेष के पक्ष में काम कर रहे हैं।  इससे लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि भाजपा लोकतंत्र को निर्जीव करने पर आमादा है और इस काम में स्पीकर की भूमिका भी संदिग्ध दिख रही है। पंकज मिश्र ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई डील जनता से छिपाई जा रही है। कृषि क्षेत्र में अमेरिकी बाजार का प्रवेश, भारतीय किसानों की मेहनत और सम्मान बेचने जैसा है। एप्स्टिन मामले को दबाना, चीन के मुद्दे पर विपक्ष को बोलने नहीं देना, ये सब सवाल कई आशंकाओं को जन्म देते हैं। आखिर सरकार किस बात से डर रही है? जयप्रकाश जनता दल ने केंद्र सरकार की विपक्ष-विरोधी नीति की कड़ी भर्त्सना करते हुये कहा कि विपक्ष के बिना लोकतंत्र जिंदा नहीं रह सकता।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...