spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मोरहाबादी में सिनेमा के रंग, आदिवासी कहानियों का संगम… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान इन दिनों आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगने को तैयार है। 9 और 10 अगस्त को होने वाले आदिवासी महोत्सव में इस बार संस्कृति के साथ सिनेमा की दुनिया भी अपनी खास छाप छोड़ने जा रही है। महोत्सव के ‘अमर शहीद चाँद-भैरव मुर्मू मंडप’ में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) की ओर से विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। यहां आदिवासी जीवन, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी चुनिंदा शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। यानी झारखंड की मिट्टी और यहां के लोगों की कहानियां बड़े पर्दे पर अपने अंदाज में नजर आयेगी। इस आयोजन की खास बात सिर्फ फिल्म स्क्रीनिंग नहीं है। कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन और फिल्म मेकिंग की मास्टर क्लास भी आयोजित की जायेगी। फिल्मों की दुनिया में कदम रखने का सपना देख रहे युवाओं के लिये यह एक खास अवसर होगा। फिल्म इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने, उनके अनुभव सुनने और फिल्म निर्माण की बारीकियां समझने का मौका मिलेगा।

झारखंड में खुलने जा रहा नया संस्थान

फिल्म प्रेमियों और युवाओं के लिये इससे भी बड़ी खबर है। 22 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में JFDCL और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) के बीच MoU पर हस्ताक्षर हुये हैं। इसके तहत आने वाले समय में रांची के सूचना भवन में ‘झारखंड फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट’ शुरू किया जाना प्रस्तावित है। यहां फिल्म निर्माण से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में प्रोफेशनल प्रशिक्षण दिया जायेगा।

शूटिंग से एडिटिंग और डायरेक्शन तक सीखने का मौका

नये संस्थान में आने वाले समय में फिल्म शूटिंग, एडिटिंग और डायरेक्शन जैसी विधाओं की प्रोफेशनल कक्षाएं संचालित किये जाने की योजना है। ऐसे में झारखंड के उन युवाओं के लिये नई राह खुल सकती है, जो सिनेमा की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। झारखंड की लोककथाएं, आदिवासी जीवन, जंगल-पहाड़, लोकसंगीत और यहां की अनूठी संस्कृति लंबे समय से कहानीकारों और फिल्मकारों को आकर्षित करती रही है। अब इन्हीं कहानियों को पर्दे तक पहुंचाने के लिये स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण और मंच मिलने की उम्मीद बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें :

साप्ताहिक राशिफल 10-16 अगस्त: इन राशि के लिए गुडलक…

Kohramlive: अगस्त का दूसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय लिहाज...

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष लेख, नायक की कलम से…

Kohramlive : जोहार! 9 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख...

धनबाद में कोयले की साइडिंग में फिर गरजी ‘वर्चस्व’ की जंग…

Dhanbad : कोयले की काली धरती पर शनिवार को वर्चस्व...

तिरंगे के रंग में रंगा ओरमांझी… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी की सड़कों...

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंची केंद्रीय सरना समिति, भरपेट भोजन कराया…

Ranchi: राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है और...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: