spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आंदोलनकारी छात्रों के बीच पहुंची केंद्रीय सरना समिति, भरपेट भोजन कराया…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi: राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन जारी है और इसी बीच केंद्रीय सरना समिति ने आंदोलनकारी विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उनका साथ देने का ऐलान किया है। शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों को समिति की ओर से भरपेट भोजन कराया गया। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में JPSC, JSSC, CGL, पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया गया।

“पेपर लीक की CBI जांच हो”

केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि छात्रों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों की CBI से जांच कराई जानी चाहिये और दोषी पाये जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को केवल उनकी समस्या के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिये, बल्कि यह युवाओं के भविष्य और रोजगार से जुड़ा सवाल है। बबलू मुंडा ने कहा कि छात्रों की ओर से पूर्व घोषित झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति और विभिन्न आदिवासी संगठन छात्रों के हित में अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा और आंदोलन को सफल बनाने में सहयोग करेगा। वहीं, केंद्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव अशोक मुंडा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में “जंगल राज” जैसी स्थिति बन गई है और विभिन्न वर्ग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों को हर हाल में उठाया जायेगा और उनके हितों की लड़ाई जारी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य पाहन जगलाल पाहन, केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष शोभा कच्छप, सचिव अमर मुंडा, कोषाध्यक्ष जगन्नाथ तिर्की समेत कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा संदीप उरांव, आशीष मुंडा, आदित्य मुंडा, अनीता गाड़ी, प्रदीप मुंडा, उदय उरांव, मनीष बेदिया, रोमित मुंडा, रोहन मुंडा, पिंकू साहू, पिंटू पासवान, विक्की सोनी और आकाश मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इसे भी पढ़ें :

साप्ताहिक राशिफल 10-16 अगस्त: इन राशि के लिए गुडलक…

Kohramlive: अगस्त का दूसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय लिहाज...

मोरहाबादी में सिनेमा के रंग, आदिवासी कहानियों का संगम… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान इन दिनों आदिवासी...

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष लेख, नायक की कलम से…

Kohramlive : जोहार! 9 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख...

धनबाद में कोयले की साइडिंग में फिर गरजी ‘वर्चस्व’ की जंग…

Dhanbad : कोयले की काली धरती पर शनिवार को वर्चस्व...

तिरंगे के रंग में रंगा ओरमांझी… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी की सड़कों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: