Kohramlive : इस बार ठंड सितम ढाने वाला है। भोर में और रात में ठंड ज्यादा सतायेगी। कनकनी के साथ कंपकपी लगेगी। आने वाले एक हफ्ता तक दिन में आसमान साफ रहेगा। रोज 2 से 3 डिग्री तापमान गिरते रहेगा। कश्मीर में तापमान माइनस में पहुंच गया है। कल तक यानी 12 दिसम्बर को कश्मीर में माइनस 2 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। रेगिस्तान में भी ठंडा बहुत है। दिल्ली में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। यहां ठंड बहुत तेजी से बढने लगी है। राजधानी रांची में हौले-हौले ठंड बढ़ने वाली है। गर्म कपड़े बक्से से बाहर झांकने शुरू कर दिये हैं। भोर में कोहरा या धुंध रहेगा। IMD यानी मौसम विभाग का कहना है कि अभी जो ठंडा है, वह सामान्य है, क्योंकि पहाड़ों में जो बर्फ जमी है, उसके चलते भोर में और रात में ठंड बढ़ जाती है, वहीं दिन में धूप के खिलने से रात में इसका असर तापमान में पड़ रहा है।
सोमवार को हिसार सबसे ठंडा रहा। चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकर्ड दर्ज किया गया। कल सुबह चंडीगढ़ में जर्बदस्त कोहरा छाया रहेगा। दिन में मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 8 से 9 और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। राजस्थान में मौसम अभी ठीक-ठाक है। यहां राजनीतिक गरमाहट है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री
इसे भी पढ़ें : इसरो में वैकेंसी, 69 हजार तक सैलरी…
इसे भी पढ़ें : पत्नी पांव पकड़कर बोली- आब कहियों ना जाबे परदेश (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट को साइकिल खरीदने की खातिर सरकार ने बांटे 220 करोड़…
इसे भी पढ़ें : पंजाब में फ्रॉड, हजारीबाग में धराया… देखें वीडियो








