spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड नगर निकाय चुनाव का बजा बिगुल, इस रोज मतदान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा के साथ ही शहरी राजनीति का माहौल गरमा गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने रांची में प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य के 48 नगर निकायों में 23 फरवरी 2026 को मतदान होगा, जबकि मतगणना 27 फरवरी को कराई जायेगी। चुनाव गैर-दलीय आधार पर होंगे, लेकिन सियासी सरगर्मी कम नहीं है। जेएमएम, भाजपा, कांग्रेस समेत सभी बड़े दल शहरी इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गये हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे राज्य की शहरी राजनीति का “सेमीफाइनल” माना जा रहा है। घोषणा के साथ ही नगर निकाय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। 1 अक्टूबर 2024 तक बने मतदाता इस चुनाव में वोट डाल सकेंगे। यानी विधानसभा चुनाव वाली मतदाता सूची ही मान्य होगी।

 48 निकायों में होगा चुनाव

  • 9 नगर निगम
  • 20 नगर परिषद
  • 19 नगर पंचायत
  • कुल 1087 वार्ड

वार्ड पार्षद और महापौर/अध्यक्ष का प्रत्यक्ष चुनाव होगा, जबकि उपमहापौर/उपाध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष तरीके से किया जायेगा। इस बार चुनाव ईवीएम नहीं बल्कि बैलेट पेपर और मतपेटिका से कराया जायेगा। सभी जिलों को पर्याप्त मतपेटिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं और मतदान व मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश जारी किये गये हैं।

4304 मतदान केंद्र

राज्यभर में कुल 4304 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो 2129 भवनों में स्थित होंगे। आयोग ने हर बूथ पर पेयजल, शौचालय, दिव्यांग रैम्प, प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य करने के आदेश दिये हैं। चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था को लेकर पहले ही दिशा-निर्देश जारी किये जा चुके हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जायेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...