Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कड़ाके की इस ठंड में गरीब और जरूरतमंदों के बीच आज कंबल बांटे गये। यह नेक काम क्यूबे हाइवे ट्रस्ट एवं NHI के बैनर तले बांटी गई। ओरमांझी पंचायत भवन सचिवालय परिसर में आयोजित समारोह में हजारीबाग टोलवेज के चेतन वालवारी ने कहा कि हमलोगों की कोशिश रहती है कि जरूरतमंदों का भला होता रहे, वहीं छात्र-छात्राओं की हौंसला अफजाई करने की दिशा में भी कई तरह के कार्यक्रम होते रहते हैं। मौके पर मौजूद ओरमांझी पंचायत के मुखिया दीपक बड़ाईक ने कहा कि यह एक नेक काम है। ऐसा काम होते रहना चाहिये, इससे लोगों के बीच एक अच्छा संदेश भी जा रहा है।
इस अवसर पर चेतन मालवारी, सौरभ भदौरिया, मुखिया दीपक बडाईक, ग्राम प्रधान दीनदयाल लोहार मुंडा, राजेश वर्मा रंजीत ठाकुर, राम किशुन मुंडा, प्रीतम कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।












