spot_img
spot_img
spot_img

मुखिया बोले, पढ़ाई की नींव मजबूत होगी तभी भविष्य उज्ज्वल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, दनुआ में झारखंड शिक्षा परियोजना के निर्देशानुसार शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चोरदाहा पंचायत की मुखिया कसिया देवी ने की। दनुआ स्कूल के पोषक क्षेत्र से आये सभी गांवों के अभिभावक बैठक में बड़ी संख्या में शामिल हुये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रतन कुमार वर्मा ने बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों की संयुक्त जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। मुखिया कसिया देवी ने कहा, “बच्चों को रोज स्कूल भेजना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। पढ़ाई की नींव मजबूत होगी तो भविष्य उज्ज्वल होगा।” राजकुमार यादव और राजेश मिस्त्री समेत कई अभिभावकों ने बच्चों की सौ फीसदी उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नरेश यादव ने किया। बैठक में शामिल अन्य शिक्षकों और अभिभावकों में बाढ़ो साव, मदन प्रसाद केसरी, कमलेश यादव, मोहम्मद सरफराज, किरण देवी, शांति देवी, हीरा मरांडी, रोहित कुमार, चांदनी कुमारी, रौनक आरा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस बैठक से यह संदेश साफ निकला कि चौपारण के ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षा को लेकर अब जागरूकता बढ़ रही है। स्कूल और अभिभावक मिलकर बच्चों का भविष्य संवारने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिम्स के डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा…

Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और...

फर्जी दस्तावेजों के खेल में आया गिरोह का दूसरा मास्टरमाइंड…

Pakur : पाकुड़ में नकली जन्म प्रमाण पत्र, जाति...

जून ने दिया झटका, अब किसानों को जुलाई में आस…

रांची: झारखंड में मॉनसून समय से पहले पहुंच गया,...

झारखंड को मिले 340 नये पहरेदार, महिला शक्ति की दमदार मौजूदगी…

Ranchi : रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में...

झारखंड में डूरंड कप को लेकर तैयारी तेज, ये बोले CM हेमंत सोरेन…

Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय...