Hazaribagh(Sunil Sahu) : बड़कागांव के सीकरी पंचायत भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। इसमें करीब 80 लोगों के आंखों की जांच की गई। जांच में करीब 23 मरीजों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने पर जोर दिया गया। मरीजों के आंखों का इलाज चौपारण के लोकनायक जयप्रकाश आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों द्वारा किया गया।
पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के बैनर तले जागृति महिला संघ के सहयोग से यह नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर का फीता काटते हुये मुखिया प्रभु महतो ने कहा कि आंख सबसे बड़ा धन है। आंख है तो जीवन है, इसलिए आंख की सुरक्षा सबसे जरूरी है। इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को उठाना चाहिये। मौके पर NTPC के कई छोटे-बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।












