spot_img

सड़क पर दौड़ता रहा द बर्निंग ट्रक, जानिये फिर क्‍या हुआ…(VIDEO)

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mumbai: सड़क पर 4 किमी तक दौड़ता रहा द बर्निंग ट्रक। महाराष्ट्र के पालघर से एक चौंकाने वाली दुर्घटना सामने आई है। दरअसल, सड़क पर दौड़ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक में अचानक आग लग गई। द बर्निंग ट्रक बनकर 4 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ती रही और ड्राइवर को इसकी भनक तक नहीं लगी। आग, ट्रक के पिछले हिस्से में लगी थी। ट्रक के पीछे चल रही एक गाड़ी वाले ने फाय‍र बिग्रेड को इसकी सूचना दी। किसी गाड़ी वाले ने ट्रक ड्राइवर को आग की जानकारी दी। जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रक को सड़‍क किनारे लगाया। जबतक दमकल विभाग की टीम आग बुझाती तबतक गाड़ी का ज्‍यादा हिस्‍सा जल चुका था।

जलते ट्रक को सड़क पर दौड़ाता रहा चालक 

पालघर फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि चारे से लदा Eicher ट्रक (MH 04 E-L 9383) पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर कम से कम चार किमी तक जलते हुए दौड़ता रहा। दुर्घटना शुक्रवार देर शाम पालघर के शिरसाद फाटा के पास हुई है। जलते ट्रक का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे किसी राहगीर ने अपने फोन कैमरे से तैयार किया और सोशल मीडिया वायरल कर दिया।

जलते ट्रक को सड़क पर… 

ट्रक में आग लगी थी और उसे सड़क पर दौड़ता हुआ देख साथ चलने वाली एक गाड़ी में बैठे शख्स ने फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को इसकी जानकारी दी। जिले के वसई-विरार नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि खबर मिलते ही आग बुझाने के लिए आनन-फानन में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :ई-श्रम कार्ड वालों के अकाउंट में आ रहे हैं इतने हजार रुपये!, ऐसे करें चेक

इसे भी पढ़ें :Indian Navy में निकली बंपर Vacancy, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें :गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस में मचा हड़कंप, रेलवे ने तुरंत किया…

इसे भी पढ़ें :आज शाम तक दुकानें हटा लें, नहीं तो…

इसे भी पढ़ें :पलामू में जघन्‍य मर्डर, युवक को 4 टुकड़े में काटकर बोरे में फेंका

इसे भी पढ़ें :बिकिनी लुक में भोजपुरी एक्ट्रेस Namrita Malla ने उड़ाए लोगों के होश, नैनों से घायल किये दिल

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...