पड़हा राजा की नृ’शंस ह’त्या, आदिवासी समाज में उबाल, कल बंद…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी की शांत पहाड़ियों के बीच बुधवार की शाम अचानक गोलियों की गूंज से सन्नाटा चीर गया। आदिवासी नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के पास हुई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से खूंटी से अपने गांव चलांगी लौट रहे थे। जैसे ही वे जमुआदाग स्थित तालाब के पास पहुंचे, पीछे से बाइक पर सवार दो अपराधी आये। ओवरटेक करते हुये उन्होंने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की। एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी। घायल हालत में उन्होंने बाइक मोड़कर खूंटी की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में वे सड़क पर गिर पड़े। हमलावर मंदरूटोली की ओर फरार हो गये। इस निर्मम हत्या के विरोध में आदिवासी समन्वय समिति ने कल यानी 8 जनवरी को खूंटी बंद का ऐलान किया है। लोगों की मांग है कि दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाये और आदिवासी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा अबतक पुलिस नहीं कर पाई है।

हिम्मत दिखाती पत्नी, खुद पहुंची थाना

घटना के बाद सोमा मुंडा की पत्नी ने साहस दिखाया। पहले ट्रैक्टर से कुछ दूरी तय की, फिर ऑटो पकड़कर खूंटी थाना पहुंची और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सोमा मुंडा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस सूत्रों के कहना है कि यह एक बेहद गंभीर मामला है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...