Bokaro : जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तुपकाडीह स्थित बोकारो तेनुघाट नहर में अज्ञात युवक की लाश बहते हुए मिली।जिसे जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार ने स्थानीय लोगो की मदद से पानी से निकलवाया।
मौके पर मौजूद सांसद प्रतिनिधि दशरथ साव ने बताया कि तुपकाडीह नहर के पास पानी में एक रस्सी में शव फंसा हुआ था। जिसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।
मौके पर थाना प्रभारी विनय कुमार ने कहा कि बोकारो तेनुघाट नहर क्षेत्र के सभी थानों को सूचना दे दी गई है। अभी पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा जा रहा है। अनुसंधान के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।








