spot_img

जेवर कारोबारी के स्‍टाफ की नादानी की वजह से लूटा गया था 25 लाख का सोना, पढ़िए, लूट की पूरी कहानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : जेवर कारोबारी के स्‍टाफ की नादानी की वजह से लूटा गया था 25 लाख का सोना। इस कांड में पुलिस ने 14 साल से फरार राजू धानुका हत्‍याकांड समेत कई अन्‍य मामलों में फरार चल रहे तौकीर आलम समेत 7 अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस ने अपराधियों के पास से लूट से 25 लाख के गहने भी बरामद कर लिए। मामले में एक अपराधी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। साथ ही घटना में प्रयुक्‍त पिस्‍टल भी अब तक बरामद नहीं हुआ है। गिरफ्तार अपराधियों में तौकीर के अलावा दिनेश प्रजापति, हरि गोप, जगदीश महतो, करण सिंह, तौकीर आलम और असलम अंसारी शामिल है।

लूटकांड का खुलासा करते हुए रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जेवर व्‍यवसायी जितेंद्र कुमार वर्मा के भाई अनीष कुमार स्‍टाफ ईश्‍वर के साथ सोना लेकर हरमू के विद्यानगर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने हरमू बायपास रोड स्थित बिजली ऑफिस के पास अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए रोका था और पिस्‍टल की नोक पर बैग लूटकर फरार हो गए थे। इस दौरान सीसीटीवी में अपराधी कैद हो गए थे।

एसएसपी ने बताया कि मामले में जेवर व्‍यवसायी के स्‍टाफ की नादानी की वजह से सोना लूटा गया था। व्‍यवसायी के स्‍टाफ ईश्‍वर ने अपने दोस्‍त जगदीश महतो को नादानी में को बताया था कि वह कोलकाता सोना लाने जा रहा है। जगदीश ने इस बात की जानकारी हरि गोप को बतायी। हरि गोप ने दानिश मजहर को बताया कि एक व्‍यवसायी सोना लेकर रांची लौटने वाला है। दानिश ने अपने मामा तौकीर आलम को बताया जो कि एक शार्प शूटर और 14 साल से धानुका हत्‍याकांड समेत कई कांड में फरार था। सभी ने मिलकर दिनेश प्रजापति के घर में लूटकांड की पूरी योजना तैयार की। जिसके बाद करण सिंह, तौकीर और असलम ने एक बाइक पर सवार होकर लूटकांड को अंजाम दिया। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी एसपी सौरभ, हटिया एएसपी, अरगोड़ा थानेदार विनोद कुमार समेत अन्‍य पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्‍व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज समेत मिले कई औ क्‍लू के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। जिसके आधार पर पुलिस तौकीर आलम समेत सात अपराधियों को धर दबोचा। साथ लूट का 25 लाख रुपये का सोने का गहना भी बरामद कर लिया।

रेलवे स्‍टेशन से ही की गई थी रेकी

कारोबारी की रेकी रांची रेलवे स्टेशन से ही की गई थी। पल्सर पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों में दो अपराधी बाइक से नीचे उतरे थे, जबकि एक अपराधी बाइक को स्टार्ट कर रखा था। लूट के बाद अपराधी किशोरगंज चौक के रास्ते भाग निकले थे। पुलिस ने हरमू रोड से लेकर रातू रोड तक लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें एक बाइक पर भाग रहे तीन अपराधी नजर आए थे।

तौकीर 2009 में राजू धानुका की हत्या के बाद से था फरार

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि 2009 में चर्चित राजू धानुका हत्याकांड में तौकीर शामिल था और तब से फरार चल रहा था। साथ ही नामकुम में सिंह ब्रदर्स हत्‍याकांड में भी उसका नाम सामने आया था। बीते 14 वर्षों में उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करेगी। साथ ही एसएसपी ने मामले की स्‍पीडी ट्रायल कराने की भी बात कही।

इसे भी पढ़ें : असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

इसे भी पढ़ें : तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

इसे भी पढ़ें : एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

इसे भी पढ़ें : बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

spot_img

Related articles:

असम में JMM का दम, CM हेमंत ने जताया आभार… जानें

रांची(Ranchi) के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक स्कूली बच्ची ने वैन चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

भवानीपुर में मुकाबला दिलचस्प, ममता से आगे निकले सुवेंदु, अंतर… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर मुकाबला और...

तपती धरती पर सरकार का अलर्ट, CM ने दिया ये आदेश…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने भीषण गर्मी को लेकर...

एक बाल्टी पानी को लेकर मा’रधाड़…

Garhwa : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र के भुइयां...

बाघमारा CHC में नवजात की मौ’त पर बवाल…

Dhanbad : धनबाद के बाघमारा स्थित Baghmara Community Health...