- जनता दरबार में आए चार आवेदनों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश
GARHWA : गढ़वा जिला के डीसी राजेश कुमार पाठक के निर्देश पर डीआरडीए के निदेशक दिनेश सुरीन ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को जनता दरबार लगाया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए समाधान की मांग की । जनता दरबार में चार आवेदन आए। दिनेश सुरीन ने सभी समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित कर दिया। इसके साथ ही सभी मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें :होली के दिन एक ही परिवार के 6 सदस्य की बिगड़ी तबीयत, पी थी Cold drink
इसे भी पढ़ें :जमीन विवाद: नशे में युवक ने चाचा-चाची समेत तीन पर कुल्हाड़ी से किया वार






